मझिआंव :
जिला उपायुक्त एवं जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राम जी प्रसाद गुप्ता ने रामपुर में पीटीजी का राशन वितरण कराया।यह राशन परेहियाडीह टोला में टी जी के तहत 90 आदिम जनजाति लाभुकों के बीच फ्री खाद्यान्न वितरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार जुलाई माह का राशन आदिम जनजाति के लोगों के बीच 35-35 किलोग्राम दिया गया है। यह राशन अंतोदय के तहत वितरण किया गया है ।जो सरकार के द्वारा यह राशन प्रत्येक माह सभी लाभुकों के बीच फ्री दिया जाता है। इससे उन सभी गरीब परिवारों को काफी सहयोग मिलता है।
यह वितरण कार्यक्रम विनोद डीलर के यहां से किया गया है। वितरण के दौरान कई ग्रामीण जनता भी उपस्थित।