भवनाथपुर : भवनाथपुर मुख्य बाजार में सरकारी नाला क्षतिग्रस्त होने से नाली का पानी सड़क पर बह रहा है जिसके कारण रविवार एवं बुधवार को लगने वाले बाजार में सब्जी बेचने वालों दुकानदारों के बीच बीच गंदा पानी के पास बैठने को विवश है, वही सब्जी लेने आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही आने -जाने वाले छात्र-छात्राएं भी खासे परेशान है।
स्थानीय लोगो के अनुसार मुख्य बाजार के पश्चिम दिशा में राकेश चंद्रवंशी के घर के पास मलु साह द्वारा कबाड़ा दुकान चलाया जाता है। जिसमे ओवरलोड वाहनों को पार किया जाता है। जिस कारण उक्त सरकारी नाला क्षतिग्रस्त हो गया। घरों से निकलने वाली गंदा पानी नाली से ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है।
जिससे उक्त रास्तों से गुजरने वालो को पानी व दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। इससे बेखबर प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधि मुकदर्शक बने हुए है।इस मार्ग मे नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थित नारकीय हो गई है।इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीणों राकेश चंद्रवंशी, अभय गुप्ता, बबलू प्रसाद, शंकर प्रसाद, पिंटू प्रसाद, बाबूलाल साह, अरुण साह, विजय प्रकाश गुप्ता, जगदीश साव राम किशुन मेहता, ऋतुराज प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कबाड़ी दुकान को कई बार मना करने के बावजूद सुनने को तैयार नही है। कई बार प्रशासन को भी लिखित आवेदन दिया गया है।