भवनाथपुर : थाना प्रभारी रामेस्वर उपाध्याय ने रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन बार बार सड़क जाम होने की समस्या को देखते हुए बाजार परिसर में खड़ी ऑटो , फुटपाथी दुकान व ठेला से किये गए अतिक्रमण को बल पूर्वक हटाया ।
बताते चले कि भवनाथपुर खरौंधी मोड़ से लेकर कर्पूरी चौक होते तालाब तक लोंगो के द्वारा सेकड़ो फुटपाथ दुकान ठेला व ऑटो लगाने से सड़क जाम की स्थिति उतपन हो रही थी जिससे आम लोंगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था ।भवनाथपुर बाजार में दो दिन रविवार व बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है जिसमे खरौंधी ,केतार व भवनाथपुर प्रखंड से आधा दर्जन गांव के लगभग दस हजार लोंगो का आना जाना होता है ।वन्ही सैकड़ो तीन पहिया चार पहिया वाहन भी बाजार से गुजरते है जिससे आये दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है ।
थाना प्रभारी ने सभी ऑटो व दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया है ।इस मौके पर थाना के एस आई सहदेव साव ,ए एस आई अभिमन्यु सिंह व पुलिस बल सामिल थे ।