गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के अशोक विहार जोबरिया स्थित निवासी गढ़वा प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी के घर में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में चोरी कर ली उक्त चोरी के घटना में करीब तीन लाख के जेवर सहित अन्य सामानों की चोरी हुई है ।
भुक्तभोगी बिस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि अशोक विहार स्थित मकान में पिछले कुछ दिनों से नहीं रह रहे थे घर में ताला बंद था घर को सुना पाकर अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखें अलमीरा सहित घर में अलमीरा एवं बक्से को तोड़कर उसमें रखे जेवर नगद सहित कुल तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर लिया उक्त मामले में उन्होंने गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।