मझिआंव :
एसडीपीओ के साथ हुई वार्ता रही विफल: मझिआंव में आर एस एस कार्यकर्ताओं पर शनिवार को जानलेवा हमला किया गया जिसमें धर्म जागरण के जिला प्रमुख विवेक सोनी एवं संच प्रमुख ऋषि पांडेय गंभीर रुप से घायल हो गए थे । जिन का इलाज अस्पताल में किया गया था यह स्थिति गंभीर होते देख विवेक को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया वहां से भी स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों के द्वारा रांची रेफर कर दिया गया है। जिसे ऑक्सीजन पर रखा गया है स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जबकि ऋषि पांडे आंशिक रूप से घायल हो गए थे इनका ईलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर घायल विवेक के द्वारा खाना में आधा दर्जन लोगों पर नामजद एवं अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिसका केस कांड संख्या 79/23 एवं धारा 341, 323, 307 ,147 ,148 ,504 ,506, 379 भादवी के तहत मामला दर्ज की गई है। जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई उसमें नाम: (1)घुरुआ गांव निवासी तारीक खान (2) तबारक खां (3)रहीम खान एवं बहेरा गांव निवासी समीर शेख आधौरा गांव निवासी सिराज खान तलशबरिया गांव निवासी शेख इरशाद का नाम शामिल है। इधर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समीर शेख एवं शेख इरशाद को गिरफ्तार कर रविवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर जगह छापामारी कर रही है। एसडीपीओ के साथ वार्ता हुई विफल बंद रही सारी दुकानें: इस मारपीट की घटना से आक्रोशित मेन बाजार के सभी व्यवसायियों के द्वारा रविवार को अपनी-अपनी दुकानें स्वेक्षा से बंद रखा।
वही मेन बाजार में एसडीपीओ अवध कुमार यादव अपने सभी व्यवसायियों के साथ बैठक कर बाकी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तार करने की बात कही, तथा सभी दुकानों को खोलने की बात कही, परन्तु सभी वेबसाइट एवं हिंदू संगठन के लोगों के द्वारा सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे एवं रविवार को दुकान पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लेते हुए बंद रखा। साथ ही कुछ लोगों के द्वारा एसडीपीओ से बताया गया कि पिछले माह में काली मंदिर में भी उर्दू में दूसरे समुदाय के द्वारा लिखा गया था जिसकी सूचना थाना को देने पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है इसका पूर्ण आवृत्ति शनिवार को विवेक सोनी एवं ऋषि पांडे के साथ जानलेवा हमला कर इसे साबित कर दिया कि वह कुछ भी कर सकते हैं।
साथ ही कुछ व्यवसाईयों के द्वारा असामाजिक तत्वों पर अंकुश नहीं लगाने की भी आरोप लगाते रहे, साथ ही यह भी बात रखी गई की विवेक सोनी के द्वारा थाना में पूर्व में ही आवेदन देकर जान की खतरा बताया गया था ,फिर भी पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना घटी ।लोगों ने डीएसपी को बताया कि इसपर त्वरित कार्रवाई होती तो इस प्रकार की घटना नहीं घटती। साथ ही सभी उच्च लोगों ने कार्रवाई नहीं होती है तो आगे भी बड़ी घटना का अंजाम असामाजिक तत्वों के द्वारा दिया जा सकता है जिससे हम सभी व्यवसायियों एवं हिंदू संगठनों के लोगों में भय व्याप्त है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बार एसडीपीओ ने कहा कि दो अभियुक्तों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
अन्य लोगों की भी बहुत जल्द गिरफ्तारी किया जाएगा पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया। इधर व्यवसाई नीरज कमलापुरी ने कहा कि रविवार को किसी भी कीमत पर दुकान नहीं खोला जाएगा सोमवार से दुकान खोला जाएगा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुण: उग्र आंदोलन करने पर उतारू होंगे व्यवसाई संघ, वही धर्म जागरण के लव कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यअभियुक्त तारीक खान सहित बाकी अन्य अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम लोग इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करने पर उतारू होंगे जिसकी सारी जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी । इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा: ईश्वर सागर चंद्रवंशी,पूलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ,नपं मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजय कमलापुरी, व्यवसाई नीरज कमलापुरी,चंदन कमलापुरी, अरुण सोनी, पुष्प रंजन, लव कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस थी तैनात: इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मझिआंव में बाजार में हर चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। जिसे कोई अप्रिय घटना नहीं घट सके। परंतु एक समुदाय के ऐसा जघन्य अपराध करने से हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश व्याप्त है एवं तनाव की स्थिति बरकरार बनी हुई है।