गढ़वा : कसौधन वैश्य महिला मंच गढ़वा के द्वारा डॉ भोला प्रसाद कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर कार्य समिति सदस्य उषा कश्यप के बगीचे में महिला मंच के अध्यक्ष शोभा कश्यप के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने आज पौधारोपण किया ! महिला मंच के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा अगले रविवार 16 जुलाई को समाज के महिलाओं के द्वारा सावन हरियाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है मेलोडी मंडप में समाज की सभी महिलाएं
कार्यक्रम में उपस्थित होंगी समाज के बच्चों के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !
डॉ 0 भोला प्रसाद कश्यप गढ़वा जैसे पिछड़े इलाके से आते हुए अपनी शिक्षा दीक्षा गढ़वा सहित रांची पूरी करते हुए आज डॉ 0 भोला कश्यप अमेरिका जैसे देश में रहते हुए (आंख के सुपर स्पेशलिस्ट) चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं जो कि कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के लिए बहुत ही गर्व की बात है ।
।
कसौधन समाज आपके जन्मदिन पर बधाई देते हुए आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना करता है।।