गढ़वा : रविवार को जे टेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति जिला इकाई गढ़वा के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय धरना मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर प्रस्तावित था। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा जिला अध्यक्ष रविशंकर ठाकुर एवं संचालन पलामू एवं लातेहार जिला अध्यक्षों ने तथा गढ़वा जिले के फिरोज अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम टाउन हॉल के मैदान से हजारों की संख्या में जुलूस के रूप में अपनी एक सूत्री मांग वेतनमान के लिए कूज किये। शिक्षकों ने कहा हेमंत सरकार अपने वादा पूरा करो, शिक्षकों को वेतनमान देना होगा, हेमंत सरकार होश में आओ, माननीय मुख्यमंत्री जी न्याय करो, माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर न्याय करो, माननीय मंत्री होश में आओ इत्यादि नारों के साथ आगे बढ़ते गए।
प्रशासन के द्वारा मंत्री आवास से पीछे निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर में आंदोलन के लिए जगह उपलब्ध कराई गई जहां की स्थिति बहुत ही दयनीय थी बैठने लायक भी व्यवस्था नहीं थी। इसको लेकर प्रशासन और शिक्षकों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुए शिक्षक का कहना था कि हम मंत्री जी के आवास पर जाएंगे और प्रशासन के लाख रोकने के बावजूद भी अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षक मंत्री के आवास के पास गए और नारे लगाए। पुण: धरना स्थल पर रैली आकर सभा में तब्दील हो गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जे टेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मिथिलेश उपाध्याय उपस्थित थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब रघुवर दास की सरकार को हम लोग उखाड़ फेंक सकते हैं तो हेमंत सरकार की सरकार को भी हम लोग नेस्तनाबूद कर सकते हैं।
उन्होंने मंत्री के आज आवास में रहे रहने पर भी खेद प्रकट किया एवं बोले कि आने वाले समय में इसका जवाब दिया जाएगा। सरकार अभिलंब टेट सफल सहायक अध्यापकों को वेतनमान दे। सरकार की दोगली नीति से अब हम लोग डरने वाले नहीं हैं।
अंबिका चौधरी ने कहा कि आज हम सभी लोग अपने विधायक के आवास घेराव हेतु आए हुए थे परंतु विधायक का ना होना काफी दुर भाव पूर्ण है और प्रशासन एवं विधायक के द्वारा जो शिक्षकों को इज्जत मान मर्यादा दी गई इसका हम समय आने पर जरूर जवाब देंगे।
बृजमोहन मेहता ने कहा कि सरकार ने सरकार बनाने से पहले वादा किया था कि 3 महीने में आप सभी को वेतनमान दिया जाएगा परंतु अब 3 वर्ष से ऊपर हो गए सरकार अपनी बातों से मुकर रही है। अगर हम सरकार बनाना जानते हैं तो सरकार गिराना भी जानते हैं सरकार हमारी मांगों को जल्द से जल्द लागू करें।
जिलाध्यक्ष रविशंकर ठाकुर ने कहा कि टेट सफल सहायक अध्यापकों को सीधा समायोजन कर वेतनमान देने में कहीं भी किंतु परंतु नहीं है क्योंकि महाधिवक्ता की राय है कि टेट पास सफल शिक्षकों को सरकार चाहे तो सीधे वेतनमान दे सकती है।
अमित रंजन जिला उपाध्यक्ष गढ़वा ने कहा कि सरकार सिर्फ अभी तक हम लोगों के साथ धोखेबाजी करते आई है अगर सरकार अभिलंब वेतनमान की घोषणा नहीं करती है तो आने वाले समय में सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।
अरविंद कुमार लातेहार ने कहा कि सरकार सिर्फ हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार अगर हम सभी लोगों के प्रति संवेदनशील रहती तो अभी तक हम लोगों को वेतनमान मिल गया होता। उन्होंने कहा कि जब भारत में हिटलर शाही नहीं चले तो झारखंड में हेमंत साहू भी नहीं चलेगी अगर यह सरकार हमारी मांगों को पूर्ण नहीं करती है पर इस सरकार को गिराने का कार्य करेंगे।
सुनील यादव ने कहा कि माननीय मंत्री जो कि मुख्यमंत्री के काफी करीब हैं। हम सभी शिक्षकों के वेतनमान दिलाने का कार्य करें। क्योंकि आपने खुद कहा था कि आप हमारी सरकार बनाई है आपकी सभी मांगे पूरी की जाएंगी। लेकिन अभी तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है।
विपुल दुबे ने कहा कि अब हम सभी लोग अपने हक अधिकार लेने के लिए सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार रहें और मोराबादी पार्ट 2 नवंबर स्थापना दिवस में फिर इस हेमंत सरकार को दिखाएंगे।
धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि सरकार अगर कुंभकरणी नींद से नहीं उठती है तो सरकार के विरोध में प्रचार प्रसार करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
फिरोज अंसारी ने कहा कि यह माटी की सरकार जिसको हम लोगों ने अपने तन मन धन के साथ सरकार बनाने का कार्य किया आज यही सरकार हम लोग की बात सुनने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि अब समय दूर नहीं है अगर सरकार हमारी बातों को नहीं सुनते हैं तो हम भी इसका समय आने पर सटीक जवाब देंगे।
विधायक प्रतिनिधि अशर्फी राम को मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपकी सभी मांगे जायज हैं। मैं आपकी बातों को माननीय मंत्री जी को बताने का कार्य करूंगा और आपके इस आंदोलन में मैं आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हूं।
मौके पर हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।