whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27280536
Loading...


गढ़वा पुलिस ने लूट के ई-रिक्शा एवं मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

location_on गढ़वा access_time 08-Jul-23, 07:39 PM visibility 707
Share



गढ़वा पुलिस ने लूट के ई-रिक्शा एवं मोटरसाइकिल  सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने लूट के ई-रिक्शा एवं मोटरसाइकिल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ धोबी मोहल्ला निवासी प्रमोद राम का पुत्र राजकुमार चंद्रवंशी बंदूआ गांव निवासी विजय बैठा का पुत्र शंकर कुमार रजक एवं डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी विनोद राम का पुत्र सुभाष कुमार रवि के नाम शामिल हैं इसकी जानकारी शनिवार को एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने गढ़वा थाने में प्रेस वार्ता कर दी उन्होंने बताया कि हाल में कुछ दिनों से गढ़वा थाना अंतर्गत ई-रिक्शा लूट तथा डंडई थाना अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया उन्होंने बताया कि घटित घटना की अपराध शैली से उन्हें जानकारी मिला कि कोई नया गिरोह द्वारा घटना का अंजाम दिया जा रहा है इसके बाद पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव से राजकुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना की सारी जानकारी दी एसडीपीओ ने बताया 1 मई को गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढना गांव के पास अज्ञात अभियुक्तों के द्वारा चाकू के भय दिखाकर एवं मारपीट कर रिक्शा लूटा गया था इसके बाद 10 मई को तिल्दाग के पास तीन अज्ञात अपराधी द्वारा ई-रिक्शा के चालक को नाश्ता कराने के बहाने होटल में ले गए तथा अभियुक्त ई-रिक्शा को लेकर भाग गया उन्होंने बताया कि 25 जून को ई-रिक्शा बुक कर तिल दाग मोड़ के आगे खोनहार नाथ वाले रास्ते में ले गया जहां चालकों वह दिखाकर ई रिक्सा को लूट लिया एसडीपीओ ने बताया कि घटना में लूटे गए दो ई रिक्शा तथा डंडई थाना से चोरी गए छह मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में रबदा में लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया था इस संबंध में गढ़वा थाने कांड संख्या 176. 194.288/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी उन्होंने बताया कि इसके अलावा डंडई थाना मे भी मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी एसडीपीओ ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल में हीरो एचएफ डीलक्स हीरो स्प्लेंडर प्लस हीरो अचीभर टीवीएस अपाची हीरो स्प्लेंडर प्लस आदि शामिल हैं एसडीपीओ ने बताया कि सुभाष कुमार रवि का अपराधिक इतिहास रहा है इसके विरुद्ध डंडई थाने में कांड संख्या 32 /20 के तहत दुष्कर्म आदि के मामले दर्ज हैं उन्होंने बताया कि राजकुमार चंद्रवंशी का भी अपराधिक इतिहास है उसके विरूद्ध चैनपुर थाना कांड संख्या 104/ 20 आर्म्स एक्ट तथा मेराल थाना कांड संख्या 78/ 22 हत्या के मामला दर्ज हैं एसडीपीओ ने बताया कि इस छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह गढ़वा थाना प्रभारी केके साहू शहबाज अंसारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार सहायक अवर निरीक्षक एमन कांडुलना सहित गढ़वा थाना रिजर्व गार्ड एवं डंडई थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play