मझिआंव :
बरडीहा थाना क्षेत्र के गंगतिरिया गांव निवासी मनोज रजवार की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी ने 7 जुलाई की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी देते हुए बरडीहा थाना के एसआई पंकज सिंदुरिया ने बताया कि परिजनों के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार 7 जुलाई की रात्रि में खाना खाकर अनीता अपने 6 वर्षीय पुत्री के साथ घर में सोने चली गई ।इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इधर मृतका के पिता मझिआंव थाना क्षेत्र के पुरहे गांव निवासी रामनाथ रजवार के द्वारा थाना को लिखित रूप से आवेदन देते हुए कहा गया है कि 8 जुलाई को लगभग 6:00 बजे सुबह में मोबाइल फोन से पता चला कि मेरी लड़की अनीता फांसी लगाकर अपने ससूराल में आत्महत्या कर ली है।
इधर शव को 8 जुलाई के सुबह बरामद करते हुए गढ़वा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी।