गढ़वा : ओबरा पंचायत के अन्नराजनवाडीह गांव में फटहा आहार में नगर परिषद गढ़वा द्वारा फेंक रहे कचढ़े का का ग्रामीणों ने विरोध किया है।
विरोध करने वालों में ग्राम पंचायत ओबरा के बीडीसी ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि नगर परिषद गढ़वा का कचरा इस गांव में फेंका जाएगा तो यहां भारी पैमाने पर प्रदूषण फैलेगा तथा प्लास्टिक खाकर पशुओं का जान चला जाएगा यहां के ग्रामीणों का जीविका का साधन मात्र पशुधन ही है यहां के ग्रामीणों का आने जाने का मात्र एक ही रास्ता फटहा आहर से आते जाते हैं। कचरा का ढेर लग जाने से प्रदूषण फैलेगा जिससे के यहां के ग्रामीणों को स्वास्थ्य पर भारी असर पड़ेगा विरोध करने वाले ग्रामीणों में सुरेंद्र यादव उदित ठाकुर अल कासिम अंसारी रामवृक्ष यादव संजय यादव जमालुद्दीन अंसारी रोजा अंसारी रियाज अंसारी तुलसी यादव जहूर अंसारी इत्यादि ग्रामीणों का नाम शामिल है।