मझिआंव :
थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बोदरा में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को जमकर मारपीट हुई। अनुज कुमार सिंह घायल हो गए। परिजनों द्वारा घायल अनुज को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए घायल अनुज की पत्नी बेबी देवी ने बताई की उनके पति जमीन की जुताई कर रहे थे, इसी दौरान मनोज सिंह एवं मनोज सिंह की पत्नी सीमा देवी ,पुत्र राजू कुमार सिंह, राजन सिंह, प्रिंस कुमार सिंह एवं राजन सिंह की पत्नी अनीता देवी के साथ श्री राम सिंह सहित सभी लोगों ने मेरे पति एवं हमारे साथ मारपीट किए हैं। जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बेबी ने बताई की हमारे हिस्से का जमीन उन लोगों के द्वारा दाब कर रखा गया है, और सामिलात का ट्रैक्टर भी उन लोगों ने ही रख लिया है ।
उसके बावजूद भी हम लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं।
इसकी जानकारी थाना में दे दी गई है।