भवनाथपुर : झामुमो के भवनाथपुर प्रखण्ड कार्यकर्ताओं के बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में शिव मंदिर के प्रांगण में बैठक आयोजित किया गया।
बैठक के शुरुआत में नवनिवक्त अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारियों को बधाई दी एवं अनुमण्डल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय एवं उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर कर स्वागत किया। वहीं भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा ने शमी का पौधा देकर समानित किया। बैठक में सदस्यता अभियान चला कर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा किया एवं प्रखण्ड स्तरीय बैठक प्रत्येक माह करने की फैसला लिया गया। प्रखण्ड कार्यालय का उद्घाटन करने एवं पंचायत स्तर पर पंचाय कमिटी का समीक्षा करना एवं पार्टी द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस भव्य तरीका से मनाने पर चर्चा किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री फसल योजना भुकतान करने की मांग की गई। बैठक में सुरेश गुप्ता, ब्रजेश सिंह, गोपाल यादव, संजय पांडे, विनोद सिंह, राजकुमार राउत, शैलेन्द्र यादव, राजकुमार मेहता, अरविंद पाल, विजय राउत, अजमुदिन शेख, मनोज अगरिया, अरुण दुबे, सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।