बड़गड़ (गढ़वा) : भारतीय किसान संघ प्रखण्ड इकाई बड़गड़ के तत्वावधान में सोमवार को भगवान श्री बलराम जी का जन्म जयंती मनाया गया। इस अवसर पर बड़गड़ बाजार स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में भारतीय किसान संघ के सदस्यों द्वारा जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने कोरोना महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दीप प्रज्वलित कर भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामानन्द यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भगवान बलराम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बलराम एक हाथ में हल लिए किसानों को इसका उपयोग कर अन्नदाता बनने एवं एक हाथ में मुशल धारण कर अन्याय व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने का संदेश दिये हैं।
इनके चरित्र एवं संदेश को हम सबों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव रामचंद्र सिंह के के द्वारा किया गया। इस मौके पर बुधन यादव, देवशरण विश्वकर्मा, मनिष यादव, संजय यादव, रविन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।