मेराल : बुधवार के शाम आंधी तूफान के साथ हुई बर्षा के दौरान वज्रपात से मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला बुरी तरह जख्मी है।
पूर्व मुखिया महबूब अंसारी के अनुसार चामा गांव निवासी दानी साहू उम्र करीब 52 वर्ष, तथा मानिकराज देवी पति कामेश्वर साह गाय चराने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक वर्षा के साथ वज्रपात हुआ जिससे दानी साहू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि मानिकराज देवी गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। महबूब अंसारी ने बताया कि मृतक दानी शाह के परिवार में दो बेटी एवं पत्नी है। वज्रपात की घटना से मृतक के घर के साथ साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है।