whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27166989
Loading...


मिट्ठू जायसवाल के घर फायरिंग के पीछे , खुस्तर अंसारी गैंग का हांथ, लेवी लेने व दहशत पैदा करने को ले दिया धा अंजाम

location_on बंशीधर नगर access_time 21-Jun-23, 05:45 PM visibility 670
Share



 मिट्ठू जायसवाल के घर फायरिंग के पीछे , खुस्तर अंसारी गैंग का हांथ, लेवी लेने व दहशत पैदा करने को ले दिया धा अंजाम


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : :-- बीते दिन 13 जून को थाना क्षेत्र के धुरकी मोड निवासी ठेकेदार सह व्यवसाई मिट्ठू जायसवाल के घर पर देर रात्रि में अज्ञात अपराधियों द्वारा किए गए अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिला प्रशासन की तत्परता व सक्रियता से एक सप्ताह के भीतर इस कांड में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले का उद्वेदन कर दिया है। जबकि अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी चला रही है। गोलीबारी मामले को उद्वेदन करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने बुधवार को नगर ऊंटारी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। एसडीपीओ ने बताया कि मिट्ठू जायसवाल के घर पर गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही हैं।
पुलिस ने इस मामले में गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी स्व: फुजैल अहमद के पुत्र शकील अहमद उर्फ सोनू खान को गिरफ्तार किया है। सोनू ने गोलीबारी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ ने बताया कि गोलीबारी की घटना में अभी तक तीन-चार लोगों का नाम अनुसंधान में आ रहा है। पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस जल्द अपराधियों को अपने गिरफ्त में लगी। एसडीपीओ ने बताया कि 13 जून के मध्य रात्रि में धुरकी मोड स्थित ठेकेदार मिठू जायसवाल के घर पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक अंजनि कुमार झा के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी।
गठित टीम में एसडीपीओ के अलावे धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार नगर उंटारी थाना के एसआई कुमार विक्रम सिंह को शामिल किया गया था। टीम में शामिल लोगों ने अनुसंधान के दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव से सोनू खान को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सोनू खान का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उन्होंने बताया कि मिट्ठू जायसवाल के घर पर किए गए गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले जेल में बंद अपराधी खुस्तर अंसारी गैंग के लोगों ने दिया था। एसडीपीओ ने बताया कि पूर्व में भी खुस्तार अंसारी द्वारा मिट्ठू जायसवाल से लेवी मांग चुका है। खुस्तार अंसारी गैंग के द्वारा गोलीबारी करने का मुख्य कारण लेवी मांगने के साथ लोगों में दशक पैदा करना है।
एसडीपीओ ने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जायेगा। प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर स्वर्णालता कुजूर, थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, एसआई कुमार विक्रम सिंह आदि शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play