whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174473
Loading...


कुकृत्य से धन अर्जित करने वाला ही दंड का भागी बनता है न कि उसके परिजन: जीआर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 20-Jun-23, 07:20 PM visibility 663
Share



कुकृत्य से धन अर्जित करने वाला ही दंड का भागी बनता है न कि उसके परिजन: जीआर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : पवित्र लक्ष्य से ही उत्तम कार्य की सिद्धि व्यक्ति के अनीति एवं अत्याचार से अर्जित धन का उपभोग तो परिजन करते हैं लेकिन के पाप के भागी नहीं बनते। जो लोग दिन-रात गलत तरीके से धनोपार्जन कर अपने परिजनों को सुविधाएं प्रदान करते हैं, वे भूल जाते हैं कि परिजन उनके कुकृत्य में साथ नहीं देते। व्यावहारिक रुप में भी देखा जाता है कि कुकृत्य से धन अर्जित करने वाला ही दंड का भागी बनता है न कि उसके परिजन। श्री जीयर स्वामी ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के के तहत बाल्मीकि जी के कृत्यों की चर्चा किया। बाल्मीकि जी वरुण देव के पुत्र और कश्यप ऋषि के पौत्र थे। इनकी संगत एवं सहवास बिगड़ गया था, जिसके कारण ये अनीति और अत्याचार की पराकाष्ठा पर पहुंच गए थे।
एक दिन के सप्त ऋषियों को लूटने लगे। सप्त ऋषियों ने कहा कि हम लोग यहीं पर खड़े है। आप अपने परिजनों से पूछ लीजिए कि, जो परिजन आप के लूटे हुए धन का उपभोग करते हैं, वे आपके कुकृत्य के फल (पाप) में भागी होगे या नहीं? परिजनों ने जब पाप का भागी बनने से इनकार किया तो बाल्मीकि जी की आखें खुल गईं। व्यवहार में भी देखा जाता है कि जो व्यक्ति गलत तरीके से धनार्जन कर अपने परिजनों को सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराता है, वह स्वयं की शक्ति और सुरक्षा के लिए तड़पता रहता है। वह जेल की यातनाएं तक भोगता है। उस वक्त परिजन और शुभचिंतक नसीहत देने लगते हैं कि ऐसे धन की क्या जरुरत है? | स्वामी जी ने कहा कि लक्ष्य सही नहीं हो तो मनुष्य द्वारा किए गए कर्मों के अनुरुप फल प्राप्त नहीं होता।
कश्यप ऋषि की पत्नी दिति ने अपने दोनों पुत्रों हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यपु के मारे जाने के बाद देवताओं के समान प्रभावशाली पुत्र की कामना की, जो देवताओं का दमन कर सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play