whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177304
Loading...


खबर मझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 20-Jun-23, 07:08 PM visibility 822
Share



खबर मझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : : : सोनपुरवा में महिला एवं उसकी बेटी के साथ बर्बरता पूर्ण लाठी डंडा से की गई पिटाई: होगी करवाई थाना प्रभारी:थाना क्षेत्र के सोनपुरवा के टोला झपही गांव निवासी शेख जाबिर की पत्नी जरीना बीबी एवं उसकी 15 वर्षीय पुत्री साहिन आरा को उसी गांव के कई लोगों के द्वारा लाठी डंडा से जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना थाना को दी गई थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो के निर्देशानुसार एसआई विकास कुमार घटनास्थल पर जाकर घायल महिला एवं उसकी पुत्री से पूछताछ की। इसके बाद देर शाम थाना में आकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दी। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया की जा रही थी। इधर घायल महिला जरीना बीवी ने थाना प्रभारी एवं पत्रकारों को बताई कि मरने वालों में झपही गांव निवासी मंजूर शेख, शबाना बीवी, मुर्शीदा बीवी, नगमा खातून तथा चार नकाबपोश का नाम बताई है।
उसने बताई कि वह अपने रिश्तेदारी में जाने के लिए गाड़ी के इंतजार में बैठी हुई थी कि इसी बीच कुछ लोग आंख मुंह गमछी से बांधे हुए बोलेरो में आए एवं हमें बलपूर्वक बोलेरो में लात घुसो से मारते हुए ले गए एवं फिर पुनः रूम में बंद कर बेरहमी से पिटाई की। तथा हमारी बेटी साहिन आरा को भी पिटाई की गई ।डरे सहमे हुए किसी तरह बचते बचाते थाना में आकर बयान दे रही है ।तथा भुक्तभोगी जरीना बीवी को लाठी से की गई पिटाई की जांच महिला पुलिस के द्वारा की गई। पिटाई की मामला सही साबित हुई।इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि ,सोनपुरा पंचायत के मुखिया अख्तर खां के भाई भुक्त भोगी के यहां जाकर केश उठाने की धमकी देने गया था , पहले के प्राथमिकी दर्ज एवं आज जो मारपीट हुआ वह तो दोनों महिला के साथ सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
उक्त लोगों के खिलाफ पहले भी इस महिला के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आज पुनः आवेदन दे रही है प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। : मझिआंव पुलिस के द्वारा दो अभियुक्त को अलग- अलग केश कांडों में मंगलवार को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी कामेश्वर राम एवं दूसरा अभियुक्त कांडी थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव निवासी सुरेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, वे दोनों अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे थे। : बालु लदा ट्रैक्टर से बिजली पोल में मारी धका: क्षतिग्रस्त हुआ पोल बिजली बाधित :नपं तिन मुहान से ब्लॉक रोड स्थित डॉक्टर राज किशोर सिंह क्लीनिक के पहले सुचीत के मिल के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया।
जिसके कारण सुबह से देर शाम तक इस चिलचिलाती गर्मी ब्लॉक रोड में बिजली आपूर्ति बाधित रहा। इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालू को लेकर थाना क्षेत्र में मारपीट हत्या अधिकारियों के साथ मारपीट तक हो गई लेकिन अवैध तरीके से बालू उठाव कर परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। साथ ही आक्रोशित लोगों का कहना है कि अवैध तरीके से बालू लोड ट्रैक्टर ट्राली इतना तेज रफ्तार में था कि अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर बताते चलें कि बालू गिरवाने दौरान रात्रि में ग्राम मोरबे के चिरकुटही टोला में 5 जून की रात्रि में अशोक कुमार नामक युवक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। वहीं दूसरी घटना 17 जून की भोर में अंचला अधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा अवैध रूप से बुढ़ीखांड़ बांकी नदी से बालू उठाव के दौरान छापेमारी करने गए हुए थे उस दौरान सीओ एवं वहां के ग्रामीणों ने झड़प जिसमें सीओ के निजी नौकर एवं चालक को ग्रामीणों ने जमकर मारपीट किया जिसमें 2 लोग घायल हो गए थे।
जिसका मामला अभी तक शांत हुआ भी नहीं है,और अवैध तरीके से कोयल एवं बांकी नदी से बालू का उठाव अनवरत जारी है। उसी क्रम में मंगलवार की भोर में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से मझिआंव मुख्य बाजार के तीन मुहान से ब्लॉक रोड के बीच सुचीत के मिल के लगे बिजली खंभा ग्रस्त हो गया है जिसके कारण ब्लॉक रोड में बिजली आपूर्ति 12 घंटा तक बाधित रहा। इधर ब्लॉक रोड के निवासियों का कहना है की आखिर इस तरह की दुर्घटना हो रहा है इसका जिम्मेदार कौन है। इधर इस संबंध में बिजली विभाग के कनिय अभियंता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर मालिक को बनाने के लिए कहा गया था अगर नहीं बनाया है तो उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।इधर देर शाम तक समाचार लिखे जाने तक ब्लॉक रोड में बिजली आपूर्ति ठप रहा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play