मझिआंव : :थाना क्षेत्र के रपुरा गांव में गैरमजरूआ जमीन को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट जिसमें एक 8 वर्षीय बच्चा सहित दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका ईलाज रेफरल अस्पताल में करने के बाद चिकित्सकों के द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रथम पक्ष के घायल रपुरा गांव निवासी सचिन पांडेय की पत्नी चांदनी देवी ने बताई की मैं अपने घर के पास मंगलवार के सुबह में लगभग 8बजे काम कर रही थी कि अचानक गाली गलौज करते हुए गांव के ही ऋषि पांडेय, प्रेम पांडेय, गिरजा शंकर पांडेय, गुंजा देवी, जूही कुमारी, लाडल कुमारी, सुहानी कुमारी तेज हथियार लाठी डंडा लेकर आए एवं भदी-भदी गाली गलौज करते हुए मारना पिटना शुरू कर दिए।

जिससे मेरा 8 वर्षीय पुत्र पीयूष का जीभ एवं मुंह बुरी तरह से फट गया,तथा हमें भी चाकू एवं धारदार हथियार से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिए।उस समय मेरे पति सचिन पाण्डेय घर पर नहीं थे, अकेली देख हमला बोल दिए। घायल अवस्था में अस्पताल में 108ऐंबुलेंश के द्वारा रेफरल अस्पताल में ईलाज के बाद चिकित्सकों के द्वारा गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों मां बेटा को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताई कि 3 -4दिन पहले भी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटनास्थल पर जाकर दोनों पक्षों को समझाया बुझाया गया था, परन्तु गुंजा देवी एवं उनके परीजनों के द्वारा दुबारा मेरे साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया ।
वहीं दूसरे पक्ष के घायल मनोज पांडेय की पत्नी गुंजा देवी ने बताई की वह अपने घर के पास सुबह में काम कर रही थी इसी दौरान चांदनी देवी, आलोक पांडेय, पियूष पांडेय, सचिन पांडेय ने धारदार हथियार लाठी-डंडों से लैस होकर अचानक गाली गलौज करते हुए डायन कह कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए।तथा सोने का आभुषण भी छिनने की आरोप लगाई है। लिखित आवेदन थाना को दे दी गई है ।उसे भी गंभीर घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि 3 दिन पहले दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया था ,मौके वारदात पर पुलिस के द्वारा जाकर दोनों पक्षों को समझाया- बुझाया गया था। परंतु पुनः दोनों पक्ष आपस में गैरमजरूआ जमीन के विवाद को लेकर मारपीट कर लिया गया है।
दोनों पक्ष से आवेदन मिला है, दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।