whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188166
Loading...


घायल बच्चे की मां ने मुखिया की गिरफ्तारी की लगाईं गुहार

location_on मझिआंव access_time 19-Jun-23, 05:57 PM visibility 721
Share



 घायल बच्चे की मां ने मुखिया की गिरफ्तारी की लगाईं गुहार


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव के टोला झपही गांव निवासी शेख जाबिर खां की पत्नी जरीना बीवी ने सोन पुरवा पंचायत के मुखिया अख्तर खां एवं फैसल खां की गिरफ्तारी की मांग पुलिस पदाधिकारी से की है। दिए गए बयान में जरीना बीवी ने बताई पिछले सप्ताह 12 जून को गांव के ही इसताक शेख एवं मेरे बीच जमीन की आपसी विवाद के कारण पंचायत के मुखिया अख्तर खां, एवं फैसल खान के द्वारा मेरे पति के अनुपस्थिति में बलपूर्वक जमीन की मापी करा रहे थे।मना करने पर अचानक भड़क गए और भदीभदी- गालियां देते हुए मारने दौड़ा, मैं किसी तरह जान बचाकर अपने घर में छुप गई। जबकि मेरे साथ में 10 वर्षीय पुत्र शेख अमन को तलवार के वट से मुखिया ने मार कर बुरी तरह से घायल कर दोनों फरार हो गए।
उनके द्वारा पिटाई से मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, मुंह एवं नाक से रक्त स्राव होने लगा ।मैं अपने पुत्र की हालात को देखते हुए व्याकुलता में रोते चिल्लाते हुए दौड़ते हुए गई और पुत्र को लेकर थाना गई जहां से पुलिस के निर्देशानुसार रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों के द्वारा स्थिति गंभीर देखते हुए हैं सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। ईलाज कराने के बाद मैंने थाना में मुखिया अख्तर खां, एवं फैसल खां पर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसका केस कांड संख्या 67/23, धारा 341 ,323 ,307, 379 ,506,34 भादवी के तहत मामला दर्ज हुआ। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुखिया एवं उनके सहयोगी फैसल खान के द्वारा केस उठाने की बराबर धमकी दी जा रही है, अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कही जा रही है।
जिससे मैं तथा मेरा पुरा परिवार डरे सहमे हुए हैं ।ऐसा न हो कि पुनः हमला कर दे ।जिससे जान भी जा सकती है। उन्होंने जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधीकार एवं थाना प्रभारी से की है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play