मझिआंव :
अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम के द्वारा रविवार को अवैध रूप से और संचालित नगर पंचायत क्षेत्र के बकोईया कोयल नदी के किनारे स्थित पलामू जिला के मोहम्मद गंज गांव निवासी संतोष कुमार सिंह का चल रहे अवैध रूप से चिमनी ईट भट्ठा को ध्वस्त कर दिया।
बताते चलें कि यह चिमनी भट्ठा को 30 अप्रैल को सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता के द्वारा ध्वंस कराया गया था, परंतु 4 दिन बीतने के बाद उसे पुनः चालू कराया गया था। बताते चले कि उक्त चिमनी भट्ठा को लगभग डेढ़ माह के अंदर दो बार उक्त चिमनी भट्ठा पर कार्रवाई हुई।अभी भी अवैध रूप से कई चिमनी भट्ठा संचालित किए जा रहे हैं।