whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193096
Loading...


आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में 4 लोग हुए घायल, एक गंभीर रिम्स रेफर

location_on गढ़वा access_time 18-Jun-23, 06:10 PM visibility 657
Share



आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में 4 लोग हुए घायल, एक गंभीर रिम्स रेफर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए घायलों में एक पक्ष के शिव नारायण पासवान उसका भाई चंदू राम एवं उसकी भतीजी अनिता कुमारी एवं दूसरे पक्ष के बुद्धि नारायण पासवान का पुत्र रंजन कुमार पासवान के नाम शामिल हैं सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां अनिता कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में एक पक्ष के चंदू राम ने आरोप लगाया है कि 10 जून को अपनी बेटी एवं बहू को घर में छोड़कर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया हुआ था इसी दौरान रात्रि में नवनीत कुमार पासवान घर में घुस गया था चंदू राम की पुत्री शोर मचाने लगी इसके बाद वह घर के आंगन में जाकर छुप गया धीरे-धीरे घर के लोग वहां पहुंचने लगे तो वह घर से छत होकर बाहर भाग गया इसके बाद घटना की जानकारी चंदू राम को दी चंदू राम ने दूसरे पक्षों के विरुद्ध गांव में पंचायत बुधवार को बैठाया लेकिन आदमी नहीं होने के कारण उसका समय रविवार को कर दिया गया रविवार को पंचायत के समय दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ कर रहा था इसी दौरान दूसरे पक्ष के बुद्धि नारायण पासवान प्रमोद पासवान रंजन कुमार पासवान रीता कुमारी मंजीता कुमारी पीहू कुमारी नवनीत कुमार पासवान सुरेंद्र पासवान रोहित पासवान आदि ने एकजुट होकर पंचायत में ही मारपीट करना शुरू कर दिया जबकि दूसरे पक्ष के रंजन कुमार पासवान ने बताया कि शिव नारायण पासवान एवम बनवारी पासवान तथा उनके ही परिवार के लोग हमेशा गली गलौज जान से मारने की धमकी देते रहते थे जिससे हम लोग परेशान होकर हमारे बड़े पिताजी बिहारी राम के द्वारा कुछ गणमान्य व्यक्तियों को बुलाकर प्राथमिक विद्यालय नवाडीह में पंचायत बुलाया गया था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play