मेराल : मेराल। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के सचिव के रवि कुमार द्वारा झारखंड में अत्याधिक गर्मी पडने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा के जी से कक्षा 8 तक आंशिक संशोधन करते हुए 19 .6.2023 सोमवार से 21.6.2023 बुधवार तक सभी तरह के विद्यालय बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है। तथा कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 7बजे से 11 बजे तक संचालित होंगी इधर मेराल निजी विद्यालय एसडी मेमोरियल अकैडमी के निदेशक बृजेश कुमार मिश्रा एसजीएन किंडरगार्डन मॉडर्न स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र कुमार देव एसवी एकेडमी के निदेशक मदन कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश का पालन करते हुए हम सभी का विद्यालय 21.6.2023 तक बंद रहेगा।