मझिआंव :
थाना क्षेत्र के बूढ़ी खाड़ में अवैध बालू की धुलाई की छापामारी बिना पुलिस बल लिए ही करने गए सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता के टीम पर उग्र ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह लगभग चार बजे हमला बोल दिया था ।जिसमें सीओ तो बाल-बाल बचे गए थे,परन्तु अपने साथ ले गए दो प्राईवेट चालक पूरहे गांव निवासी आशीष ठाकुर एवं नितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे,दोनों घायल को रेफरल अस्पताल में ईलाज के बाद आशीष को गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
इधर मामला संगीन होते देख तब सीओ के द्वारा सूचना थाना प्रभारी को दी गई थी ,जहां थाना प्रभारी पुरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बूढ़ी खाड़ गांव निवासी बबन यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया था।
जिसकी प्राथमिकी दर्ज सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा बुढ़ी खाड़ गांव निवासी बबन यादव सहित चार नामजद एवं 30- 40 अज्ञात ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति बबन यादव शनिवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया,बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इधर इस मामले में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, एसडीपीओ अवध कुमार यादव, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो एवं महिला पुलिस सहित पुलिस सशस्त्र बल के द्वारा बूढ़ी- खाड़ में नामजद आरोपीयों के यहां कई स्थानों पर छापामारी किया गया, परंतु किसी की गिरफ्तारी रविवार को नहीं हो सकी और ना ही बालु ढ़ुलाई कर रहे वह ट्रैक्टर एवं अन्य अभियुक्तों की भी बरामद नहीं हो सकी।
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम एवं एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने पत्रकारों को बताया कि सारे अभी युक्त अविलंब गिरफ्तार किए जाएंगे। एवं सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा यह कहे जाने पर कि बिना पुलिस के वे बराबर बालू का छापामारी के लिए जाते हैं और आगे भी जाते रहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि सीओ द्वारा ऐसा क्यों कहा गया जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों के आरोप के सवाल के जवाब में कि बांकी नदी पर अवैध रूप से बहुत से ट्रैक्टर बालू का अवैध उत्खनन कर रहे थे जिन पर सीओ के द्वारा उक्त सभी ट्रैक्टर को नहीं पकड़ा गया , अनवरत अवैध बालू की धुलाई खुलेआम किया जा रहा है,उक्त सभी ट्रैक्टरों पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं करते हुएऔर इसी ट्रैक्टर पर उन्होंने क्यों करवाई की, जिससे ग्रामीण उग्र होकर हमला बोला, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस ग्रामीण को शिकायत करना हो वह हमसे कहें उनके शिकायत के आलोक में करवाई की जाएगी।
वही सीओ द्वारा यह कहे जाने पर कि " बालु की छापामारी मे वे पुलिस को कभी नहीं लेकर जाते हैं और आगे भी नहीं लेकर जाऐंगे,जिससे उनपर यह दुसरी/तीसरी बार हमला हुआ,जिसपर एसडीओ ने कहा कि अवैध बालू की छापामारी में पुलिस की भी सहभागिता जरूरी है दोनों मिलजुल कर इस कार्य को पूरा करेंगे,तथा कोई भी अभियुक्त बचेगा नहीं उसे हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। रही बात आगे की जांच के बाद कारवाई होगी। तथा बालू से संबंधित अन बालू माफिया पर भी 107 की प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।इस दौरान पुलिस बल के द्वारा कई स्थानों पर छापामारी के बावजूद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।