खरौंधी :
खरौंंधी थाना क्षेत्र के कुपा पंचयात के ग्राम कुपा टोला दामर में रिस्ता में भाई बहन लगने वाले प्रेमी- प्रेमिका को आपसी रजामंदी के साथ पंचायत के जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में रविवार को शादी कराया गया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दोनों के बीच भाई बहन का भी रिश्ता है। दोनों कई वर्षों से एक दूसरे के साथ मिलाजुला करते थे। जिससे वहां के आस पास के बच्चे पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा था। जहां रविवार को पंचायत के जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में एवं वहां पर उपस्थित महिलाओं के द्वारा मांगलिक गीत गाकर दोनों को शादी कराया गया। प्रेमी का नाम ब्रजेश कुमार भुईया पिता स्वर्गीय सुकठ भुईयां एवं प्रेमिका का नाम रिता कुमारी पिता लोरिक भुइंया है।
दोनो खरौंंधी थाना ग्राम+पंचायत कुपा टोला दामर का रहने वाले हैं।
वहीं प्रेमी ब्रजेश कुमार भुईयां ने कहा की हम दोनों के बीच एक साल से प्रेम -प्रसंग चल रहा है। हम अपने प्रेमिका से शादी कर बेहद खुश हैं।
वहीं प्रेमिका रिता कुमारी ने भी बताया की हम दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।हम दोनों शादी कर बहुत खुश हैं। लड़की के पिता से जब पत्रकारों द्वारा पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप में कहा कि मैंने कई बार लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन मेरा बात मानने के लिए तैयार नहीं हूई
लड़का लड़की को लेकर दो बार गांव में पंचायती के माध्यम से दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया था लेकिन लड़का लड़की मानने के लिए तैयार नहीं हुए साथ ही साथ लड़की के पिता ने कहा कि इन दोनों का बहुत पहले से संबंध चलते आ रहा था इसलिए आज मुझे इन दोनों को शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
वहीं पर मौजूद कुपा पंचायत के मुखिया प्रमोद राम ,एवं पंचायत समिति सदस्य पति बसंत प्रसाद यादव समाजसेवी गौरव कुमार रवि,पिंटू विश्वकर्मा, अनिल सिंह, बलराम भुईयां, पूर्व वार्ड सदस्य जितेंद्र भुइयां, वार्ड सदस्य मुनीप भुइयां, रामस्वरूप भुईयां, शंभू ठाकुर, सुदामा साव , महेंद्र भुइयां, वार्ड सदस्य कामेश्वर यादव, सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।