बंशीधर नगर : शंकर प्रताप देव डिग्री कॉलेज में स्नातक बीए व बीकॉम प्रतिष्ठा एवं जेनरल में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है। छात्र-छात्राएं सत्र 2020-23 में नामांकन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विधियों से आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में नामांकन फॉर्म जमा करने से लेकर क्लास शुरू होने तक का शिड्यूल जारी कर दिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य कृष्ण जायसवाल ने बताया कि चांसलर पोर्टल के माध्यम से स्नातक कला और वाणिज्य के विषयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा लिया जा रहा है। पोर्टल पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय द्वारा 31 अगस्त 2020 तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन फॉर्म शंकर प्रताप देव डिग्री महाविद्यालय में नामांकन के लिए भर सकते हैं।
प्राचार्य की अध्यक्षता में सभी व्याख्याताओं, महाविद्यालय कर्मी की एक बैठक हुई। इसमें छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।
साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन दुरभाष संख्या जारी किया गया है। जारी हेल्पलाइन दूरभाष संख्या जयप्रकाश पांडेय 9798704864, साकेत सिंह 9304578588, वरुण सिंह 8002472763 एवं सज्जन कुमार 9955156050 है।
महाविद्यालय सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से इस कोविड महामारी के समय अपील किया है कि आप घर पर रहें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। महाविद्यालय परिवार हर तरह से आपके सहयोग के लिए तत्पर है। महाविद्यालय ईंकाई नामांकन प्रक्रिया में हर संभव मदद करेगी।