बिशुनपुरा : विसुनपुरा।प्रतिनिधि
सरकार द्वारा बालू घाट बंद किए जाने के बावजूद भी प्रखंड के पतिहारी पंचायत के दर व जोगीराल में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू को अलग अलग जगहो पर डंप कर रखा गया है।
जबकि जिले के उपायुक्त के द्वारा अवैध बालू के उठाव व भंडारण को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
बावजूद बालू माफिया बालू का उठाव व भंडारण करने से वाज नही आ रहे है।
ईसपर शनिवार को पतिहारी पंचायत के मुखिया रबेया फिरदौसी व मुखिया प्रत्यासी ने अपने पंचायत में स्टॉक किए गए बालू की जांच की।
जिसमे सिर्फ पतिहारी पंचायत में आधा दर्जन से अधिक जगहो पर बालू स्टॉक करने की पुष्टि हुई।
इसपर पतिहारी पंचायत की मुखिया रूबेया फिरदोसी ने श्रीवंशीधर एसडीओ को आवेदन देकर जान से मारने की मिल रही धमकी पर कारवाई करने की मांग की है।
आवेदन में मुखिया ने लिखा है की बांकि नदी के दर गांव से हमारे पंचायत के नेसार मिया,गुलाम राजा,सीता राम बेदिया, जाऊल हक अंसारी, वहाब मिया, अहमद मिया सभी ग्राम पतिहारी ने लगभग 500 सौ ट्रैक्टर बालू गांव के उरांव टोला में डंप कर रखा है।
जिसे श्रीवंशीधर नगर प्रखंड के कोइंदी गांव से श्रीवंशीधर नगर तक पांच हजार रूपय प्रति ट्रैक्टर बिक्री करते है।जब हम बोले की पंचायत के लोगो के विच बालू देना है तो उसपर उक्त लोगो के द्वारा कहा गया की पंचायत में बालू देने से घाटा होगा।
जबकि बालू के अभाव में कई आवास अधूरे है। जब मैं उनलोगो से ऐसा नही करने तथा घाट से नियमानुसार डाक करवाकर बालू उठाव की बात की तो आग बबूला हो कर जान से मारने के धमकी दिए।
वही जबकि सरांग पंचायत के जोगीराल घाट सहित कई स्थानों पर अवैध रूप बालू स्टॉक की खबर है।
अवैध बालू स्टाक की सूचना मिली है। जांचोप्रांत कार्रवाई की जाएगी।