whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273968
Loading...


छापामारी के दौरान बालू माफिया ने सीओ पर किया हमला, बाल बाल बचे सीओ, 2 लोग हुए घायल, एक गिरफ्तार

location_on मझिआंव access_time 17-Jun-23, 06:51 PM visibility 662
Share



छापामारी के दौरान बालू माफिया ने सीओ पर किया हमला, बाल बाल बचे सीओ, 2 लोग हुए घायल, एक गिरफ्तार


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के बूढ़ी खाड़ गांव में शनिवार को अहले सुबह लगभग 4:00 बजे अवैध रूप से बालू उठाव कोले पहुंचे मजगांव केसियो पर बालू माफिया द्वारा हमला किया गया इस हमले में सीओ बाल-बाल बच गए जबकि उनके साथ गए 2 लोग घायल हो गए हैं घायलों में एक की हालत गंभीर है जिसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है। जबकि इस मामले में सी ओ रामजी प्रसाद के द्वारा चार ज्ञात तथा 40-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मजगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है इस मामले में की व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है ‌। दरअसल छापामारी के दौरान बांकी नदी से भीस लेकर जा रहे ट्रैक्टर का पीछा सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा करने पर चालक द्वारा भीस को पीसीसी रोड पर गिरा कर फरार हो गया।
तथा सीओ के द्वारा पीछा करते हुए उत्तरवारा टोला बूढ़ी खाड़ तक चले गए ।इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उनपर हमला बोल दिया। जहां ट्रैक्टर चालक सीओ को आते देख ट्रैक्टर पर लदा भीस को पीसीसी पर ही पलट कर भागने में सफल रहा। इधर ग्रामीणों ने बताया कि बांकी नदी में बालु की अबैध ढ़ुलाई में कई ट्रैक्टर लगा हुआ था, उसे नही पकड़कर भीस लदा हुआ ट्रैक्टर को पीछा किया, ऐसा होते देख ग्रामीणों ने उग्र रूप धारण कर लिया। एवं सीओ पर यह कहते हुए हमला बोल दिया कि बालु वाले को क्यों नहीं पकड़े भीस वाले को क्यों पकड़ा जा रहा है ।एवं आक्रोशित होकर सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता पर हमला बोल दिया, जिसमें रामजी प्रसाद गुप्ता बाल-बाल बचे लेकिन प्रखंड क्षेत्र के पूरहे गांव से दो चालक मुरारी ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र आशीष ठाकुर एवं रवि रंजन ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र रितेश ठाकुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसे सीओ ने साथ में लेकर गए थे। दोनों घायल को रेफर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चालक आशीष ठाकुर को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर अस्पताल में ईलाज रत आशीष ठाकुर एवं नितेश ठाकुर ने बताया कि सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता के द्वारा हम दोनों को बालू के छापामारी में ले जाया गया था, जिसे हम लोग के साथ ग्रामीणों के द्वारा मारपीट किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पूरहे गांव निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा के माध्यम से सीओ बराबर हम लोग को पहले से ही छापामारी में ले जाया करते थे, क्योंकि बालू वाली गाड़ी ट्रैक्टर पकड़ाने के बाद उसे थाना तक हम लोग लाते थे। सीओ ने चार नामजद एवं 30 -40 अज्ञात लोगों पर कराई प्राथमिकी दर्ज: सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता के द्वारा इस मामले में मझिआंव थाना में बूढ़ी खाड़ गांव निवासी परशु यादव के पुत्र बब्बन यादव लगभग 32 वर्ष सहित 4 नामजद तथा 30- 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि सीओ के द्वारा कराया गया केस कांड संख्या 69/23, एवं धारा: 341, 323, 307 ,353 ,379, 34 भादवी एवं 54 (1) , जेएमएमसी ए रूल 2017 एवं 21 एमएम (डीआर) एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज कर ली गई है। एवं मौके से गिरफ्तार हुए बबन यादव को गढ़वा जेल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर इस संबंध में बालू की छापामारी करने गए सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता से पूछने पर कि आप बिना थाना को खबर किए बगैर छापामारी करने गए पुलिस की सूचना क्यों नहीं दी ।इस पर उन्होंने कहा कि मैं पुलिस को कभी सूचना नहीं दूंगा, मैं बिना पुलिस के ही छापामारी करूंगा, सवाल के जवाब में बिना पुलिस के छापामारी करने पर आपके साथ बराबर घटना घटते आ रही है , जिसमें 27 जुलाई 2022 को भी गहेड़ी गांव निवासी गोपाल मेहता के पुत्र बबलू मेहता का बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ने गए वहां भी बिना पुलिस के सूचना दिए ही गए थे।
वही 4 अप्रैल को मझिआंव थाना क्षेत्र के तलशबरिया पुल से बालु ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा करते हुए बरडीहा थाना क्षेत्र के कुंदरहे मोड़ तक चले गए थे। वहां भी बिना पुलिस के गए थे। बार-बार बिना थाना को सूचना दिए छापामारी करने जाने का सिलसिला जारी है। साथ ही सीओ से पूछने पर कि उक्त दोनों घायल व्यक्ति आशीष ठाकुर एवं नितेश ठाकुर छापामारी में क्या करने गए थे? इस पर दो टूक जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आशीष मेरा नौकर है जहां चाहे वहां ले जाऊं मेरी मर्जी, वही नितेश ठाकुर के बारे में उन्होंने कहा कि उसे भी मैं लेकर गया था।सीओ के द्वारा किसी भी अवैध बालु घाटों पर छापामारी करने में कभी भी थाना को सूचना नहीं देना पुलिस के बगैर छापामारी करना तथा उनके साथ बार-बार यह दुर्घटना घटना समझ से परे है तथा अनवरत सभी घाटों पर खुल्लम-खुल्ला अवैध बालू की धुलाई रात्रि 7:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक अनवरत जारी है इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इधर इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने कहा कि छापामारी के दौरान अंचल पदाधिकारी के द्वारा हमें सूचना नहीं दी गई थी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play