whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275914
Loading...


बीआरपी- सीआरपी की बैठक में विभागीय कार्यों का किया गया समीक्षा

location_on बंशीधर नगर access_time 17-Jun-23, 06:13 PM visibility 661
Share



बीआरपी- सीआरपी की बैठक में विभागीय कार्यों का किया गया समीक्षा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - प्रखंड संसाधन केन्द्र अधौरा में शनिवार को बीआरपी- सीआरपी की बैठक बीआरपी श्रीकांत चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बीआरपी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया.बैठक में बीआरपी ने कहा कि 13 मई को बीआरसी की बैठक में शैक्षणिक सत्र 2022 - 23 में कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों हेतु ( SA2 )वार्षिक योगात्मक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 19 मई तक सभी प्रधानाध्यापक को पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया था. श्री चौबे ने कहा खेदजनक बात यह है कि अधिकतर प्रधानाध्यापक के द्वारा रिजल्ट समेकन कर सीआरपी के पास जमा नही किया गया है. ज्ञात हो कि राज्य के द्वारा SA2 रिजल्ट के लिए बार बार मांग की जा रही है ऐसे में प्रधानाध्यापक द्वारा SA2 का रिजल्ट जमा नहीं है,जो विभागीय आदेशों की अवेहलना है.इसलिए विभागीय आदेश का पालन नहीं करने के आरोप में विभागीय कार्रवाई हेतु जिला को लिखा जायेगा. बीआरपी ने कहा कि रुआर 2023 बैक टू स्कूल कैपन का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला 21जून को आयोजित की जायेगी. बीआरपी चौबे ने रुआर के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि 6-18 आयुवर्ग के नामांकित सभी बच्चों का उपस्थिति सुनिश्चित किया जाय.विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन एंव उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . पिछले वर्ष में कक्षा 1 से 11 तक के नामांकित सभी बच्चों का अगली कक्षाओं में शत- प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित किया जाय. सभी बच्चों तथा शिक्षकों की उपस्थिति ई विद्या वाहिनी में दर्ज कराना सुनिश्चित कराते हुए इसका नियमित अनुश्रवण करने का आदेश सीआरपी को दिया. बीआरपी ने कहा कि विगत 29मई को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा बैठक में दिये गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने का सुझाव दिया गया. उन्होंने निर्देश दिया था कि जून23 के अंतिम शनिवार को 1 से 12 तक के सभी बच्चों का मासिक जांच मैथ, साइंस एवं अंग्रेजी, हिंदी का सभी विद्यालयों में आयोजित करने का आदेश दिया था.यह परीक्षा मात्र 20 अंक का ओबेजेक्टिव होंगे. आज की बैठक में सीआरपी संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार देव, अजय कुमार, शोभा पांडेय, सुबोध कुमार, रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार तथा कंप्यूटर कोडिनेटर मुकेश कुमार उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play