बिशुनपुरा : विशुनपुरा
पिपरी काला पंचायत की मुखिया सुशीला देवी ने जोखू साव के घर से भुखन साव के घर तक 15 वें बीत आयोग से 2 लाख 49 हजार 900 सौ की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया.
मुखिया सुशीला देवी नें बताया कि यहाँ पर कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी. इसलिए ग्रामीणों द्वारा पीसीसी पथ निर्माण का काफ़ी पुराना मांग था. जो मुखिया द्वारा आधारशिला रखा गया है. बरसात से पहले पथ का निर्माण करा लिया जाएगा.
मौके पर मुखिया पति अशोक पासवान,जेई मनोज कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी विकास चंद्रवंशी,भुखन साव, अमरनाथ यादव,बीरबल प्रजापति के साथ कयी लोग उपस्थित थे.