मझिआंव :
बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कौवाखोह गांव निवासी दीपक कुमार सिंह को 2017 में पीसी की मांग करते हुए अक्षय सिह की दास्तां ने जमकर लाठी डंडों से जमकर पिटाई की थी ।जिसमें दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बताते चलें कि 18दिसंबर 2017के रात्रि में टीपीसी दस्ता के उग्रवादी अक्षय सिंह के साथ पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौआचटान निवासी सह टीपीसी उग्रवादी दीपक रजवार सहित लगभग एक दर्जन हथियारबंद, नकाबपोश लोगों के द्वारा घर के ग्रिल गेट का ताला तोड़कर मुखिया पति दीपक सिंह को उसके घर से बाहर लाकर उनके घर के समीप ही लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई थी, जिसे उनका हाथ टूट चुका था,तथा गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
उसके अलावा उसी रात सुखनदी पंचायत के मुखिया सह कोलहुआ गांव निवासी दिलीप रजवार को भी पिटाई की गई थी। परंतु दीपक सिंह के द्वारा ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसे पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की सारी जानकारी दी गई थी। एवं घायल मुखिया पति दीपक सिंह के द्वारा 19दिसंबर को थाना में मामला दर्ज कराई गई थी।जानकारी देते हुए बरडीहा थाना के एसआई सह केस के अनुसंधानकर्ता पंकज सिंदुरिया ने बताया कि घायल दीपक कुमार सिंह के द्वारा बरडीहा थाना में केस कांड संख्या 67 /17, दिनांक 19 /12/ 2017 को मामला दर्ज कराया गया था, जिसका धारा 147, 148, 323 ,324 ,325, 386, 452, 504/34, 17 सीएल एक्ट एवं 10/13, यूपी एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई थी। साथ उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 5 साल से फरार चल रहे टीपीसी उग्रवादी के अक्षय सिंह के दस्ता के द्वारा यह कांड किया गया था।
जिसमें पिछले लगभग दो माह पहले आरोपी पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चौआ चट्टान गांव निवासी सह इस कांड में शामिल टीपीसी उग्रवादी दीपक रजवार के घर पर बरडीहा पुलिस के द्वारा न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तिहार चिपकाया गया था। इसके बावजूद भी वह न्यायालय में आप समर्पण नहीं किया ।जिसे 15जुन को उसके घर का कुर्की जब्ती किया गया। इस अभियान में एसआई पंकज सिंदुरिया एवं पुलिस बल के द्वारा किया गया। साथ ही श्री पंकज ने बताया कि इस कांड में लगभग एक दर्जन थे जिसने नामजद 5 व्यक्ति थे जो कुछ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया बाकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,जबकि दीपक रजवार की फरारी के कारण उसका घर का कुर्की जब्ती किया गया।