गढ़वा : लायंस Dist 322A के रीजन 4 के चेयरपर्सन अमित कुमार की सुपुत्री लियो प्रदीप्ता आर्या के जन्मदिन के अवसर पर ज्ञान गंगा कोचिंग परिसर मे पौधा रोपण कर जन्मदिन मनाया गया। प्रदीप्ता आर्या ने बताया की आज के समय मे जन्मदिन मनाने का सबसे बेहतरीन तरीका वृक्षारोपण हैं।
लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट अनुप कुमार ने बताया की लियो क्लब का यह परमानेंट प्रोजेक्ट है जो की हम सब समय समय पर ऐसा कार्यक्रम करते रह्ते है। लियो ज्ञान गंगा की ओर से आज 11 फलदार पौधा का रोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन अमीत कुमार, ज़ोन चेयरपर्सन अंकिता अग्रवाल, लायंस ग्रीन के अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, सचिव विनय कश्यप, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, लायंस ग्लोरियस की सचिव प्रतिमा कश्यप लियो, ज्ञान गंगा के उपाध्यक्ष लियो गौरव, कोषाध्यक्ष अदिती रानी, पल्ल्वी जयसवाल, रौशन कुमा,र प्रतिभा शौर्या, दिव्यांश आदि उपस्थित थे।