whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281177
Loading...


प्रेमिका के इंकार किए जाने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के भतीजे को किया अगवा, 10 घंटे के अंदर बरामद

location_on सगमा access_time 14-Jun-23, 06:34 PM visibility 659
Share



 प्रेमिका के इंकार किए जाने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के भतीजे को किया अगवा, 10 घंटे के अंदर बरामद


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : धुरकी पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से अपहृत बच्चे को 10 घण्टे के अंदर बरामद कर लिया है। साथ ही दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही एक अन्य अपहरणकर्ता भागने में सफल रहा। उक्त जानकारी थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने दिया। उन्होंने बताया की अपनी प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका के भतीजे को अगवा कर लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि धुरकी पुलिस को मंगलवार को समय करीब 9 बजे सूचना प्राप्त हुआ की एक सफेद रंग का स्विफ्ट कार जिसका रजि०न० UP78FH8611 है और पीछे एडवोकेट लिखा हुआ गाड़ी से अज्ञात लोग द्वारा धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव से एक बच्चा शेखर कुमार बेदिया उम्र 14 वर्ष पिता रमेश बेदिया को अपहरण कर विंढमगंज उत्तर प्रदेश के रास्ते से भाग रहे है।
इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक गढ़वा अंजनी कुमार झा को दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में अपहृत बच्चे को सही सलामत बरामदगी व घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित करवाई करते हुए करीब दस घंटे में पुलिस ने अपह्त बच्चा को अदलहाट थाना, जिला-मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश) से बरामद किया गया। साथ ही अपहरण कर ले जा रहे दो व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिस कार से अपहरण कर ले जा रहे थे, उस कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ की पकड़े गए व्यक्ति में से एक व्यक्ति जिसका नाम बबलू हरिजन उर्फ चौधरी (पिता दुर्गा प्रसाद) ग्राम-बराआठ, थाना-बररा, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।
वह धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रक्सी के एक लड़की को वर्ष 2006 से अपनी प्रेमिका बनाकर कानपुर में रखे हुआ था। जब लड़की शादी करने के लिए बोलने लगी तो लड़की के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद लड़की अपने गांव रक्सी आ गई। लड़की अब कानपुर जाने से इन्कार कर रही थी। इसके बाद लड़की को लेने के लिए लड़की का प्रेमी बबलू अपने अन्य दो सहयोगी के साथ कार से मंगलवार को रक्सी गांव आया था। लेकिन लड़की घर पर नहीं मिली तो लड़की के चचेरे भतीजा शेखर कुमार बेदिया को बहला फुसलाकर गाड़ी में बैठा कर भाग गया। साथ ही लड़की को धमकी दिया कि भतीजा सही सलामत हालत में चाहिए तो कानपुर आ जाओ नही जान से मारकर फेक देंगे। इसके बाद धुरकी पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से अपहरणकर्ताओं को बच्चा के साथ कानपुर ले जाने के क्रम में अदलहाट हाईवे से पकड़ लिया गया।
मुख्य आरोपी के अलावे उसका एक सहयोगी दिनेश सिंह(पिता राजेंद्र सिंह), ग्राम बराआठ, थाना बररा जिला कानपुर को भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं एक अन्य सहयोगी भागने में सफल रहा। इस संबंध में धुरकी थाना कांड संख्या 71/023 दिनांक 13/06/23 धारा 364/34 भा०द०वी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनो अभियुक्त को जेल भेज दिया है। इधर छापामारी दल में धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार और अदलहाट थाना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश पुलिस एवम शस्त्र बल के जवान मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play