गढ़वा : भाजयुमो जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर 15 जुन को जिला मुख्यालय पर गढ़वा रंका विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल से भाजपा के सभी सातो मोर्चा जिसमें युवा मोर्चा किसान मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा एससी मोर्चा एसटी मोर्चा ओबीसी मोर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
साथ ही सभी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य भी संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा को सशक्त बनाने के लिए सभी मोर्चा के कार्यकर्ता एक साथ संयुक्त सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मोदी सरकार के नव वर्ष पर योजनाओं के बारे में चर्चा वर्तमान झारखंड की स्थिति को लेकर मंथन किया जाएगा। झारखंड में गिरता कानुन व्यवस्था भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के वर्तमान हालात पर चर्चा कर आगामी योजना का रुप रेखा तैयार किया जाएगा। मोदी सरकार के द्वारा चलाया गया योजना जनहित में चलाया गया योजना है
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान जिला मंत्री संजय जायसवाल जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल राम उनय तिवारी राम सकल कोरवा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।