whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281397
Loading...


भारतीय वैदिक परंपरा 50 हजार करोड़ वर्ष पुरानी है,:जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 13-Jun-23, 08:29 PM visibility 658
Share



भारतीय वैदिक परंपरा 50 हजार करोड़ वर्ष पुरानी है,:जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने मंगलवार को प्रवचन के दौरान कहा कि भारतीय वैदिक परंपरा 50 हजार करोड़ वर्ष पुरानी है। भारतीय संवत् राजा विक्रमादित्य के नाम से चलता है। भारतीय संस्कृति विश्व का सबसे बड़ा दर्शन है। स्वामी जी महाराज ने वेद की व्याख्या करते हुए कहा कि जिन पांच तत्वों से जीव को जाना जाता है वही वेद है। जिन शास्त्रों से हमें ज्ञान प्राप्त होता है वही वेद है। विभिन्न समाज के लोग वेद को तो मानते हैं। पर वेद के आकार को नहीं मानते। प्रकृति का दिया हुआ सारा चीज मनुष्य की संतुष्टि के लिए है। परंतु आज मनुष्य संतुष्ट नहीं है। हम अपनी मर्यादा को खोते जा रहे हैं। मानव जीवन में चार चीजें श्रद्धा, विश्वास, भक्ति व समर्पण होना जरूरी है।
जिस व्यक्ति में यह चार गुण आ जाए वह जीवन में अप्राप्त चीज को भी प्राप्त कर सकता है। विश्वास का जो पात्र हो उसी पर विश्वास करना चाहिए वरना धोखा खा जाएंगे। उदाहरण देते हुए कहा कि सीता जी ने सन्यासी का भेष धरे रावण पर विश्वास किया जिससे उन्हें धोखा मिला और भगवान श्री राम ने विभिषण पर विश्वास किया जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई। इसलिए जो विश्वास का भाजन है, उसी पर विश्वास करनी चाहिए। दुनिया विश्वास पर ही टिकी हुई है। मानव जीवन में मनुष्य में श्रद्धा और विश्वास होना बहुत जरूरी है। अगर श्रद्धा ना हो तो कितना भी बड़ा कार्य कर लीजिए शांति नहीं मिल सकती और श्रद्धा हो तो भगवान मिल सकते हैं। इसलिए जीवन में श्रद्धा का होना बहुत जरूरी है।
दूसरी बात विश्वास की है। जीवन में विश्वास का इतना महत्व है कि अगर हृदय में विश्वास है कि भगवान है तो भगवान का दर्शन हो जाएगा, भगवान का आशीर्वाद मिल जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play