whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281435
Loading...


केतार प्रमुख ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को सुधर जाने की दी चेतावनी

location_on केतार access_time 13-Jun-23, 07:00 PM visibility 652
Share



केतार प्रमुख ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को सुधर जाने की दी चेतावनी


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : - केतार प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में दिन मंगलवार को केतार प्रमुख चन्द्रावती देवी की अध्यक्षता में राशन वितरण गड़बड़ी को लेकर प्रखंड के सभी प्रणाली दुकानदारों के साथ एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से गरीबों को मिलने वाली साड़ी,धोती,राशन,आधार सिडिंग सहित अन्य मामलों पर चर्चा किया गया।इस बैठक में उपस्थित सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को नसीहत देते हुए प्रमुख ने कहीं की आप लोग अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाएं।आपलोगों के द्वारा राशन कम आने की हवाला देते हुए,हरेक लाभुकों से राशन कटौती की सूचना प्राप्त होती है।आप जहां से वितरण सामग्री का उठाव करते हैं,वहां भी मैं(गोदाम में)जा कर आपलोगों का जायजा भी ली हूँ,वहां से आपलोगों का कोई कटौती नही किया जाता है,तो फिर आपलोग यहां लाभुकों से कैसे कटौती कर सकते हैं।
अगर ऐसी शिकायत पुनः दुबारा मिलती है तो बाध्य होकर सम्बंधित डीलरों पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।आपलोग ससमय सामग्री का उठाव करते हुए समय पर सभी लाभुकों के बीच सामग्री का वितरण करना सुनिश्चित करें। इधर मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने भी कहा कि मैं आपलोगों से अपेक्षा करता हूँ कि आपलोग सही ढंग से सामग्री का वितरण करें।यह जो अनाज आता है गरीबों के हक के लिए आता है,आपलोग मानवता का परिचय देते हुए कार्य करें।साथ ही प्रखंड कर्मियों को अन्य कार्यो में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उक्त बैठक में विधायक प्रतिनिधि बिक्रमा सिंह,विसूत्री अध्यक्ष संजय सिंह,उपाध्यक्ष शुशील कुमार पाठक,समाजसेवी अखिलेश प्रसाद,उदय प्रसाद मुखिया प्रमोद कुमार,प्रभु नारायण गुप्ता,गुड्डी देवी,सुनील बैठा,अरुण बैठा,गोपाल बैठा,मुखिया श्यामसुंदर बैठा, प्रखंड कर्मी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play