गढ़वा : झारखंड पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने खबर का संज्ञान लिया।
बता दें कि भागीरथ दुबे का घर बारिश होने के कारण गिर गया था। जिससे भागीरथी दुबे का परिवार तिरपाल लगाकर जीवन यापन कर रहा था। जब हमारे चैनल ने इस खबर को प्रकाशित किया तो झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ट्विटर के माध्यम से गढ़वा जिला झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम को भागीरथ दुबे के यहां भेजा।
साथ ही बता दें कि भागीरथी दुबे को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए कागजी प्रक्रिया जारी कर दी गई है।
वहीं मौके पर तिलदाग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण दुबे और झामुमो नेता नीरज तिवारी भी मौजूद थे।