whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281652
Loading...


शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज को नीलाम्बर पीतांबर विश्वविद्यालय से मिली अनुमति

location_on बंशीधर नगर access_time 13-Jun-23, 06:47 PM visibility 709
Share



शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज को  नीलाम्बर पीतांबर विश्वविद्यालय से मिली अनुमति


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर पंचायत वार्ड 15 अधौरा में स्थित शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज को सरकार के द्वारा कला एवं वाणिज्य के विषयों में मान्यता दे दिया गया है। शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज को नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय एवं सरकार के द्वारा मान्यता मिलने के बाद श्री बंशीधर नगर पंचायत अंतर्गत पहला डिग्री महाविद्यालय के रूप में शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज अपना नाम दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए शासी निकाय के सचिव शारदा महेश प्रताप देव ने बताया कि क्षेत्र गरीब अभिभावकों का क्षेत्र है जहां उच्च शिक्षण संस्थान का घोर अभाव है। सेवा भाव से किसी काम को करने में विश्वास रखता हूं राजनीति के क्षेत्र में भी मैंने जब काम करना शुरू किया तब भी सेवा भाव को अपने कार्यों के मूल में रखा इसलिए टीडीएम इंटर कॉलेज की स्थापना के बाद मैंने इस क्षेत्र के गरीब छात्र-छात्राओं को जो बाहर जाकर उचित शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ हैं उनके लिए उनके दरवाजे और आस पड़ोस में एक उच्च गुणवत्ता युक्त कॉलेज खोलने का निर्णय लिया।
जिसके फलस्वरूप आज आप सभी के सहयोग से नगर पंचायत शहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अधौरा में शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई जिसकी मान्यता सरकार एवं विश्वविद्यालय से मिल चुका है। मैं सरकार एवं विश्वविद्यालय को भी मान्यता प्रदान करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची मुकाम हाशिल करने में सफलता हासिल करेगा। उन्होंने।कहा कि पूर्व में शहरी क्षेत्र अंतर्गत टी डी एम इंटर कॉलेज की स्थापना की गई थी। जिसमें कला वाणिज्य एवं विज्ञान की पढ़ाई सुचारू रूप से हो रहा है। गुणवत्तापूर्ण एवं अनुशासित रूप से शिक्षा प्रदान करना संस्था का पहला लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि इसी संदर्भ में स्नातक तक की डिग्री हेतु शहरी क्षेत्र में कोई भी कालेज यहां पर नहीं था ।क्षेत्र के लोग हमेशा से इस बात का चर्चा करते थे कि शहरी क्षेत्र में एक कालेज का होना अति आवश्यक है जिससे छात्र- छात्राओं को सुरक्षित वातावरण में पठन-पाठन करने की सुविधा प्रदान हो क्योंकि शहर के बीचो बीच कॉलेज होने से यहां सुरक्षित एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए अनुभवी एवं दक्ष शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । वही अधौरा स्थित शारदा महेश शर्मिष्ठा देव डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय एवं सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त करने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है। शिक्षा प्रेमियों ने मान्यता मिलने पर सचिव एवं महाविद्यालय परिवार को बधाई दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play