मेराल : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को तीसरतेतुका भुईयां टोली आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका का चयन बाल विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित कर किया गया।
गौरतलब हो कि उक्त केंद्र पर सहायिका का पद रिक्त था जिसका चयन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत किया गया था ।आदेश के आलोक में प्रभारी सीडीपीओ प्रवेश कुमार साव की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित कर शैक्षणिक योग्यता के स्कोर के आधार पर पूजा कुमारी पति मंटू राम का चयन सहायिका के पद पर किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के अलावे सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका एकता नाथ, प्रधान सहायक मुरारी मिश्र, संबंधित पंचायत के मुखिया मनीषा देवी, पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, स्थानीय प्रधानाध्यापक एएनएम मीना कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त गढ़वा के आदेश अनुसार 12 जून सोमवार को बालेखांड आदिवासी टोला आंगनवाड़ी केंद्र पर ग्रामसभा के माध्यम से सविता देवी पति प्रेम शंकर सिंह का चयन सहायिका के पद पर किया गया। सोमवार को हीं लात दाग के आदिवासी टोला ठेकहा आंगनबाड़ी केंद्र पर भी सहायिका का चयन किया गया। प्रभारी सीडीपीओ प्रवेश कुमार साव की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित कर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई जिसमें शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्राप्त स्कोर के आधार पर उषा देवी पति बीरबल उरांव का चयन सहायिका के पद पर किया गया। चयन प्रक्रिया के मौके पर बाल विकास के पर्यवेक्षिका के अलावे प्रधान सहायक मुरारी मिश्र पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।