भवनाथपुर : केतार थाना क्षेत्र के मायर टोला स्थित तीखे मोड़ पर दो बाइकों की आपसी जोरदार टक्कर में मुकुंदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम सुलेखा कुमारी और उनके पति राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलावस्था में दोनों पति-पत्नी इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,जहां पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।
घायलावस्था में एएनएम सुलेखा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए बाईक से अपने पति के साथ आ रही थी,कि मायर टोला स्थित तीखे मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाईक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाईक के साथ हम दोनों 50 फीट तक सड़क पर घसीटाते चले गये।
ये तो गनीमत रही कि मेरे पति काफी धीरे बाईक चला रहे थे,और हेलमेंट लगाए हुए थे। वैसे धक्का मारने के बाद बाइक चालक और सवार दो अन्य लोग फरार हो गए जबकि बाईक को ग्रामीणों की सहयोग से कब्जे में ले लिया है।