मझिआंव : :
थाना क्षेत्र सोनपुरवा गांव निवासी अशोक उरांव के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत हारदा स्टेशन के पास शनिवार की देर रात्री ट्रेन से गिर जाने के कारण हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दीपक गुरुवार को अपने घर से पुणे में मजदूरी करने जा रहा था जहां उसके पिता भी मजदुरी पहले से कर रहे थे,इसी दौरान दीपक हरदा स्टेशन के समीप ट्रेन से रात्री में गिरने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।जिसे रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव को परीजनों को सौंप दिया गया। पलायन कर रहे लगातार मजदूरों की हो रही मृत्यु से काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हमारे यहां युवाओं को रोजगार मिलता तो और दूसरे जगह नहीं जाना पड़ता और प्रतिदिन सैकड़ों मजदूरों की जान नहीं जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद रेलवे पुलिस के द्वारा रविवार को परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुणे में मजदुरी कर रहे पिता अशोक उरांव सोमवार को अपने पुत्र के शव लेने के लिए पहुंच चुके हैं। इधर दीपक के घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम छा गया है। इधर दुर्घटना की खबर सुनकर पंचायत मुखिया अख्तर खान एवं युवा समाजसेवी योगेंद्र कुमार ने दुख व्यक्त किया है।