मेराल : मेराल। विगत 7 जून को मेराल थाना क्षेत्र के पंचफेड़ी हनुमान मंदिर के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर द्वारा मोटरसाइकिल सवार को चपेट में लेने से प्रमोद ठाकुर नामक युवक की मौत हो जाने को लेकर मृतक के पिता द्वारा ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी के लिए मेराल थाने में आवेदन दिया गया है।
पलामू जिला के चैनपुर थाना अंतर्गत हरिनामांड गांव निवासी देवराजीत ठाकुर द्वारा सोमवार को मेराल थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार उसका पुत्र प्रमोद ठाकुर तथा सरोज ठाकुर शादी में गए थे। शादी के बाद दोनों भाई अपने मोटरसाइकिल से अपना घर लौट रहे थे इसी क्रम में पंचफेडी हनुमान मंदिर के पास तेज गति से आ रहा स्वराज ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार दोनों भाई को चपेट में ले लिया जिसमें प्रमोद ठाकुर बुरी तरह घायल हो गया था तथा इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई।
मृतक के पिता देवरा जीत ठाकुर के अनुसार ट्रैक्टर कमरमा गांव निवासी प्रमोद केसरी पिता लालू केसरी का था। देवराजीत ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर ट्रेक्टर ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।