भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया थाना के धसनी ग्राम में गत रात्रि विवाहिता ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार भंडरिया के धसनी ग्राम में मंजीत भुइयां की 20 वर्षीय पत्नी उषा देवी अपने घर में रस्सी से गला में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में पति मंजीत भुइया ने कहा कि मेरी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। इसी को ले हमेश लड़ाई - झगड़ा होता रहता था। कल भी इसी बात को ले झगड़ा हुआ था, इसके बाद उसने फांसी लगा ली।