मझिआंव : :प्रखंड क्षेत्र के खरसोता पंचायत के टोला झीना थडॅ(तीन) आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका का चयन आम सभा के माध्यम से किया गया।
जहां आम सभा में8 आवेदन पड़ा। जिसमे एक आवेदन ओबीसी का एवं 7 आवेदन एससी का पड़ा। इस संबंध में बीडीओ नितेश भास्कर ने बताया कि यह क्षेत्र एससी बहुल क्षेत्र है, जिसके कारण ओबीसी को मिले आवेदन को निरस्त कर दिया गया। तथा 5 आवेदन को वरीयता के आधार पर छंटनी कर दिया गया। एवं दो आवेदिका किरन कुमारी एवं अर्चना कुमारी के योग्यता प्रमाण पत्र का जांच आम सभा से आने के बाद ब्लॉक परिसर में सीओ कार्यालय में किया गया। जांचोउपरांत किरण कुमारी का 18 अंक पाया गया, जबकि अर्चना कुमारी का भी अंक 18 यानी दोनों का समान अंक होने के बावजूद किरण कुमारी को वरियता के आधार सेविका के रूप में चयन किया गया।
तथा बलौक परिसर में सीओ सह सीडीपीओ रामजी प्रसाद गुप्ता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर के द्वारा नवचयनित सेविका का प्रमाण पत्र किरण देवी को दिया गया।इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा देवी पंचायत की मुखिया रीता देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।