भवनाथपुर : बीडीओ जयपाल महतो ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में वित्तीय वर्ष 2016-22 में आवंटित प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समीक्षा बैठक की।
जिसमें लंबित आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। उक्त बैठक में मुखिया, पंचायत सेवक, पीएम आवास कोर्डिनेटर, रोजगार सेवक, स्वयं सेवक के अलावे जनप्रतिनिधी उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ ने पीएम आवास योजना अंतर्गत वैसे लाभुक जिनको प्रथम व द्वितीय किस्त का भुगतान किया जा चुका है, वैसे लाभुकों को नोटिस करने के बाद आवास को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत स्वयंसेवक व पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दिया गया। वित्तीय वर्ष 2016-22 में प्रखंड के विभिन्न पंचायतो तक कुल 5502 पीएम आवास आवंटित हुआ था, जिसमे 4812 आवास पूर्ण हो गया है, जबकि 690 अपूर्ण है।
पीएम आवास के कुछ लाभुकों द्वारा आवास के प्रथम क़िस्त के रूप में 40 हजार रूपये लेने के बाद भी आवास निर्माण कार्य शुरू नही किया जा सका है। उनमे अरसली दक्षिणी में 87, पंडरिया में 58, सिंदुरिया में 18, भवनाथपुर में 11, मकरी में 55, चपरी में 8 लाभुक पहली किस्त लेने के बाद भी कार्य शुरू नही किया है। आवास निर्माण कार्य अधूरा रखने वाले लाभुकों की सूची पंचायतवार सभी संबंधित पंचायत सचिव तथा मुखिया को दिया गया। बीडीओ ने कहा कि पैसा लेने के बाद निर्माण कार्य पूरा करने में लाभुको को जागरूक करते हुए उन्हें अविलंब आवास पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित करें। कहा कि पंचायत के जनप्रतिनिधि चाहे तो वेंडर की सहायता से लाभुकों का आवास निर्माण में सहयोग कर सकते है, वैसे लाभुकों को दूसरी किस्त की राशि 85 हजार रूपये तत्काल भुगतान करा दी जायेगी।
बैठक में पंडरिया पंचायत अंतर्गत धनीमंडरा के जनप्रतिनिधियों ने बालू और पानी के अभाव में पीएम आवास नही बनने का कारण बताया, जिस पर बीडीओ ने बालू उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा मुखिया को बैठक कर पानी की समस्या दूर का करने का निर्देश दिया ताकि पीएम आवास का निर्माण कराई जा सके।
*बैठक में भीड़े मकरी के मुखिया पति व पीएम आवास के प्रखंड कोर्डिनेटर*
बैठक में मकरी पंचायत के मुखिया पति धनंजय साह ने पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक सिराज अहमद के उपर मुखिया को दरकिनार कर तथा बिना मुखिया के सहमति के पंचायत में योग्य लाभुकों को वंचित कर मनमाने ढंग से आवास आवंटित करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि कोर्डिनेटर फोन रिसीव नही करते इस पर सिराज अहमद ने कहा कि जब भी मुखिया से पीएम आवास से संबंधित जानकारी लेने के लिए फोन करते है, तो वें खुद फोन नही उठाते है, और मुझ पर झूठा आरोप मढ़ रहे है।
दोनों के बीच तनातनी होते देख बीडीओ ने बीच बचाव करते हुए दोनों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य निष्पादन करने की बात कही। बैठक मे प्रमुख शोभा देवी, उप प्रमुख पिंटू टोपनो, बीपीओ दयानन्द प्रजापति, भवनाथपुर पंचायत कि मुखिया बेबी देवी, चपरी पंचायत के मुखिया शैलेश चौबे, बनसानी पंचायत कि मुखिया इलाची देवी, कैलान पंचायत कि मुखिया सुकनी देवी, बीडीसी चंदन ठाकुर,उप मुखिया समलेश राउत, दयानंद यादव,जय प्रकास यादव, अनिल चौबे, पंचायत सेवक सतीश सिंह, अजित सिंह, भुनेश्वर सिंह,विष्णु प्रसाद,रोजगार सेवक जयराम,तहमिद अंसारी, परमानंद ठाकुर, मनोज गुप्ता, धर्मराज सिंह, विष्णु उरांव, शशि कुमार, प्रदीप गुप्ता, संतोष कुमार, राजेश्वर पासवान, स्वयं सेवक निरंजन पाठक, उपेंद्र कुमार, अजीत गुप्ता सहित कई लोग उपस्तिथ थे।