खबर सदर अस्पताल से
location_on
गढ़वा
access_time
10-Jun-23, 06:30 PM
visibility
739
संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता
गढ़वा :
गढ़वा नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी स्वर्गीय बलराम राम का पुत्र रामप्रवेश राम आम के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बढ़ते ने बताया कि रामप्रवेश राम आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था इसी दौरान पेड़ से गिरकर घायल हो गया घटना के बाद परिजन उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।
गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना गांव निवासी चंद्रदेव बैठक का पुत्र मन्नू कुमार बैठा उर्फ अकाश कुमार बैठा 14 वर्ष की मौत जामुन के पेड़ से गिरने से हो गई घटना के संबंध में मृतक के दादा तपसी बैठा ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के सरिता देवी नामक महिला आकाश कुमार बैठा को 50 रुपए का लालच देकर आम व जामुन तोरवाने के लिए घर चले गया था इस दौरान जामुन तोड़ने के क्रम में आकाश कुमार बैठा पेड़ से गिर गया उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।
गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के बाजार मोहल्ला निवासी कमलेश पासवान का पुत्र सनी कुमार पासवान मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि सनी कुमार पासवान अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर गांव स्थित तालाब के पास शौच करने जा रहा था इसी दौरान अचानक गाय उसके आगे आ गया उसे बचाने के क्रम में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद परिजन उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी गांव निवासी विश्वनाथ चौधरी ने कीटनाशक खाकर जान दे दिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुआ उसके विश्वनाथ ने कीटनाशक खा लिया स्थिति बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।