गढ़वा : गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में 4 जून से आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के सातवें दिन पूर्व निर्धारित समय अनुसार सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षक प्रशांत ओझा एवं कुलदीप गौंड द्वारा खिलाड़ियों को वॉर्म अप कराया गया।इसके बाद खिलाड़ियों को तकनीकी अभ्यास कराते हुए 3 टीम में बांटा गया। तत्पश्चात तीनों टीमों के द्वारा आपस में अभ्यास मैच खेला गया ।इसमें प्रशिक्षक के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ी विशाल पांडे, अंशु कुमार दुबे ने भी अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे ,कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पाठक ,संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त सचिव पंकज मिश्रा ,अरविंद दुबे, ओम प्रकाश चौबे, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, डे बोर्डिंग प्रशिक्षक प्रभात रंजन तिवारी, विनोद पाल,शिवम कुमार, बबलू कुमार ,सनी कुमार आदि उपस्थित थे।