बंशीधर नगर : -उतर प्रदेश की ओर से शक्तिपुंज एक्सप्रेस द्वारा रांची वापस होने के क्रम में भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर मुलाकात किया. भाजपा के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बुके देकर स्वागत किया.मौके पर आई टी सेल गढ़वा के मुकेश प्रजापति,रमना प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी,मंडल उपाध्यक्ष रमना अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.