whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27488227
Loading...


मानव योनि दुर्लभ है इससे व्यर्थ में बर्बाद ना करें :जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 10-Jun-23, 05:21 PM visibility 658
Share



मानव योनि दुर्लभ है इससे व्यर्थ में बर्बाद ना करें :जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने लोगों को समझाते हुए कहा कि हरि कृपा से मानव योनी मिलता है इसे व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए। जितना हो सके संसार से मोह माया त्याग पर हरि के भजन में अपना समय लगाना चाहिए। संसार में रहते हुए अपने तथा अपने परिवार के पालन पोषण में भी समय देना चाहिए यह भी अनिवार्य है।संसार का नियम है। लेकिन ईश्वर की भक्ति बी इसी नियम के अंतर्गत आता है।श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान के भक्तों का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे समस्त कुल का नाश हो जाता है। क्योंकि भगवान अपना अपमान सह लेते हैं लेकिन भक्तों का अपमान सहन नहीं करते हैं। वैसे तो किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।मानव योनि दुर्लभ है इसमें बड़े सोच समझकर कोई भी कार्य करना चाहिए।
भले ही अच्छा कार्य ना हो पाए लेकिन बुरा कार्य नहीं करना चाहिए। किसी का भला नहीं कर पाए तो बुरा भी नहीं करना चाहिए। जहां तक हो सके सबसे आदर पूर्वक बात करनी चाहिए। संत महात्मा तथा द्वार पर आए हुए अतिथि का भरपूर सम्मान करना चाहिए। भगवान के भक्तों का अपमान करना यह भगवतापचार है। दुसरा भागवतापचार इसमें भगवान के साथ अपमान है। यह भी पाप है। हम मुर्ति की नही मुर्ति में पूजा करते हैं। तीसरा है अतितकरण अपचार इसमे जो शास्त्र में निषेध किया गया काम जो करता है यह भी पाप है। क्या करें क्या न करे पुस्तक सभी को पढ़ना चाहिए। चौथा है  कृतकर्म अपराध। जो शास्त्र में बताने के बाद भी हम नही करते हैं जैसे शास्त्र में बताया गया है कि स्नान करके ही खाना बनाना चाहिए यदि ऐसा नही करते हैं तो यह भी पाप है।
जहां भोजन बनता है वह भी देवालय है। पांचवा है असह्य अपराध जो शास्त्र में धर्म बताया गया वह नही करते हैं जैसे नया नया पंथ संप्रदाय निकालना भी पाप है। गाय को कसाई के यहां बेचने वाला महापापी है। जो सदाचारी विप्रों इत्यादि की हत्या करता है,उसको धोखा देता है, उससे कपट करता है। उसको महापापी कहा गया है। दुसरा महापापी है गोघाती जो गाय को कसाई के यहा बेचता है। और कसाई से उसको पहचान है या सम्पर्क है। वह भी महापापी है। शास्त्र में गोघाती भी कहा गया है। तीसरा है विश्वासघाती रात दिन मैत्री है थोड़ी सी बात में अपने मित्र से परिवार से विश्वासघात कर दिया उसे भी महापापी कहा गया है। मद्यसेवी यानी शराब पीने वाला व्यक्ति भी महापापी है।
चौथा है गुरू पत्नी गामी वैसा व्यक्ति जो बहन के समान, गुरू पत्नी के समान,  बेटी के समान, माता के समान, चाची के समान, फुआ के समान के औरतों को लालच देकर, प्रलोभन देकर बहकाकरके अनुचित व्यवहार करता है वह महापापी कहा गया है। परंतु भागवत कथा सुनने से उसका भी उद्धार हो जाता है।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play