whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27491111
Loading...


बकरी चराने गए तीन बच्चों का डैम में नहाने के दौरान हुई मौत: मातम

location_on बंशीधर नगर access_time 10-Jun-23, 04:47 PM visibility 696
Share



बकरी चराने गए तीन बच्चों का डैम में नहाने के दौरान हुई मौत: मातम


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नो० 5 नयाखांड स्थित बभनीखांड डैम में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा की तीनों बच्चे डैम में नहाने के लिए गए थे। घटना शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे की है। मृतकों में गढ़वा थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी मुन्ना उराव के पुत्र सोनू उरांव(9 वर्ष), जंगीपुर निवासी मुन्ना उरांव का पुत्र अंकज उरांव( 7 वर्ष) और जंगीपुर निवासी जवाहर उरांव की 13 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी का नाम शामिल है। घटना की खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई। देखते ही देखते डैम के पास बड़ी संख्या में लोगों की हुजूम लग गया। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी व थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर तीनों मृतकों को स्थानीय लोगों की मदद से डैम से बाहर निकाला गया।
वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे डैम के आसपास बकरी चरा रहे थे। इसी दरमियान तीनो बच्चे एक साथ डैम में स्नान करने के लिए उतरे। स्नान करने के दरमियान तीनों बच्चे गहराई के बीच में चले गए। गहराई अधिक होने के कारण तीनों नीचे की ओर डूबने लगे। इसी बीच एक महिला ने तीनों बच्चों को डूबते हुए देख जोर-जोर से शोर करने लगी। महिला कि शोर सुनकर आसपास के लोगों ने तीनों बच्चों को डैम से बाहर निकाला। लेकिन इससे पूर्व तीनों की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद जंगीपुर और नयाखाड़ गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों के चित पुकार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गई है। इधर बताते चले की इससे पूर्व भी इस डैम में कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play