भवनाथपुर :
बीएसएल खदान समूह के जीएम मनोज कुमार भूसंपदा पदाधिकारी बुलु दिगल ,व खान प्रबन्धक बी पाणिग्रही ने भवनाथपुर सीओ रमाशंकर श्रीवास्तव से मिलकर पत्र देते हुए केलान में एलएनटी कम्पनी के द्वारा सेल के रेलवे लाईन के किनारे बन रहे पानी टँकी निर्माण स्थल की जमीन को चिन्हित करते हुए करवाई की मांग किया है ।
जैसी की जानकारी दी गई है कि भवनाथपुर से मेराल ग्राम तक बीएसएल के द्वारा 34 की मि रेलवे लाईन बिछाई गई थी जिसमे उक्त लाईन की जमीन में लिए सभी जमीन मालिको को मुवाबजा व नॉकरी भी सेल ने दिया था ।वर्तमान में एलएनटी द्वारा केलान में बन रहा पानी टँकी ठीक रेलवे लाईन की कुछ दूरी पर बनाई जा रही है जहाँ पूर्व में सेवा निर्वित सेल कर्मचारी राम चरित्र महतो की जमीन भी है जिन्हें सेल ने मुवाबजा व नॉकरी दी गई थी ।
व वर्तमान में राम चरित्र महतो के द्वारा ही पानी टँकी के लिए 2 एकड़ 46 डिसिमिल जमीन 70 लाख रु में बेची गई है ।
बताते चलें कि 15 दीन पूर्व ही गढवा डीसी शेखर जमुवार के द्वारा इसी पानी टँकी की जमीन के लिए गलत एलटीसी देने के आरोप में एक निबंधन कर्यालय के कर्मि को बर्खास्त व भवनाथपुर अंचल के दो राजस्व कर्मचारी बंसी पाठक व मनोज केरकेटा को निलम्बित करते हुए दूसरे प्रखंड कांडी व रमकंडा में स्थानांतरण कर दिया था ।व भवनाथपुर वन विभाग के द्वारा भी वन भूमि की दुहाई देकर कार्य को बंद करा दिया गया था ।
परन्तु अंचल व वन विभाग के द्वारा लगे आरोप को निराधार साबित करते हुए एलएनटी के पानी टँकी का निरमान कार्य चालू करने का आदेश दे दिया गया व इसमे तीन कर्मी को बलि का बकरा बनाया गया ।
अब बीएसएल के द्वारा पानी टँकी निर्माण में रोड़ा के रूप में एक नया मोड़ आ गया है। देखना होगा इसमें एक बार फिर निर्माण पर ग्रहण लगेगा या अनवरत कार्य जारी रहेगा ।